तखतपुर के फर्नीचर दुकान में लगी आग, VIDEO:धूं-धूंकर जल गए प्लाईवुड, पलंग और लकड़ी के सामान, लाखों के नुकसान की आशंका

बिलासपुर जिले के तखतपुर में लक्ष्मी फर्नीचर दुकान में अचानक भीषण आग लग गई। जिससे दुकान में रखे सभी सामान जलकर राख हो गए। आग की तेज लपटों ने देखते ही देखते प्लाईवुड, पलंग और अन्य लकड़ी के सामान जल गए। जानकारी के मुताबिक, तखतपुर मुख्य मार्ग पर टेकू सिंह के लक्ष्मी फर्नीचर में बुधवार सुबह 11 बजे उपरी मंजिल में अचानक आग लग गई। आग इतनी भयावह थी कि दूर-दूर तक लपटें और धुएं का गुबार नजर आया। आसपास के लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। इस बीच दमकल की टीम को बुलाया गया। दमकल ने आग को काबू पाया, लेकिन तब तक बहुत नुकसान हो चुका था। फिलहाल आग लगने के कारण का पता नहीं लग पाया है। नुकसान का भी आकलन नहीं हो सका है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *