भास्कर न्यूज |लुधियाना दशम पिता गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रकाश पर्व पर तख्त श्री हरमिंदर पटना साहिब में शहर से सभी संगत दर्शन के लिए पहुंच रही है। जहां पर दशम पिता गुरु गोबिंद सिंह जी का जन्म स्थान है। जत्थेदार ज्ञानी गुरदयाल सिंह द्वारा पहुंच रही संगत का सिरोपा डाल कर सम्मानित किया गया। अमरजीत सिंह टिक्का ने बताया कि वो भी संगतों के साथ नतमस्तक हुए और उनकों सम्मानित किया गया। यह वही पवित्र तख्त है, जहां सिखों के दसवें गुरु श्री गुरु गोबिंद सिंह जी का जन्म हुआ था। टिक्का ने बताया कि इस पवित्र स्थान को रंग बिरंगे फूलों से सजाया गया है और चारों तरफ रोशनी की गई। आने वाली संगत के लिए बिहार सरकार ने स्पेशल रहने का भी प्रबंध किया हुआ है। इस अवसर पर पटना साहिब के प्रधान जगजोत सिंह सोही ने बताया कि दूसरे राज्यों और देश विदेश से आने वाली संगत कि देखभाल का पूरा ध्यान रखा जा रहा है उन्होंने बताया कि 26 दिसंबर को विशाल नगर कीर्तन सजाया जाएगा और लगातार एक सप्ताह कीर्तन समागम का आयोजन किया जा रहा है ।


