तत्काल टिकट में आधार ओटीपी राजधानी में लागू

बिलासपुर | रेलवे बोर्ड ने तत्काल टिकट योजना में संशोधन करते हुए आधार आधारित ओटीपी के वेरीफिकेशन को अनिवार्य कर दिया है। नए नियम से अब यात्रियों को तत्काल बुकिंग के समय आधार ओटीपी सत्यापन पूरा करना आवश्यक होगा। ट्रेन नंबर 12441 बिलासपुर–नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस की अगली यात्रा सोमवार 1 दिसंबर को है। इस ट्रेन में यात्रा के लिए तत्काल बुकिंग रविवार को हुई जिसमें प्रमाण मांगे गए। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे प्रबंधन ने यात्रियों से अपील किया है कि वे निर्देशों का पालन करें और बुकिंग के समय आधार ओटीपी का प्रमाण दें। िजससे आगे िकसी भी तरह की परेशानी न आए। तत्काल िटकटों में हो रही गड़बड़ी के मद्देनजर रेलवे प्रशासन ने यह िनर्णय लिया है। फिलहाल रेलवे बोर्ड ने अभी प्रीमियम ट्रेनों की तत्काल टिकट में यह व्यवस्था शुरू की है। भविष्य मंें इसे सभी ट्रेनों में लागू करने की योजना है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *