फुटका पहाड़ से लौटे हाथी 21 किसानों की फसल रौंदी

कोरबा | वन मंडल कोरबा में घूम रहे 37 हाथियों ने 21 किसानों की धान की फसल को नुकसान पहुंचाया है। करतला के साथ फसरखेत और कोरबा रेंज में हाथी घूम रहे हैं। बालको रेंज में घूम रहे 12 हाथी लौट गए हैं। इससे ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है। पर्यटन क्षेत्र में हाथी आने से पिकनिक मनाने जाने वाले लोग भी डरे हुए थे। करतला रेंज में 6 हाथियों का झुंड घूम रहा है। कोटमेर में दंतैल हाथी है। केराकझार में भी दो हाथी अलग से घूम रहे हैं। केरवाद्वारी में 3, केराकझार में 2, लबेद में 14 हाथी धान की फसल को नुकसान कर रहे हैं। चिकनीपाली में भी 2 हाथी पहुंचे हैं। फसरखेत के पतरापाली में 12 हाथी खेतार से पहुंचे हैं। कोरबा के गेरांव में भी 1 दंतैल कुदमुरा रेंज से पहुंचा है। सबसे अधिक खतरा दंतैल से है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *