बदली से 2 डिग्री चढ़ेगा पारा बारिश की संभावना नहीं

कोरबा| जिले के तापमान में उतार-चढ़ाव जारी है। रविवार को अधिकतम तापमान 26 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री के करीब रहा। अगले दो दिन तापमान में 2 डिग्री तक बढ़ोतरी हो सकती है। बदली छाने से ठंड से थोड़ी राहत मिलेगी। इसके बाद फिर तापमान में कमी की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी में डीप प्रेशर एरिया बना हुआ है। इस वजह से बदली छाई रहेगी। बिलासपुर व सरगुजा से लगे क्षेत्रों में बूंदाबांदी की संभावना भी है। ग्रामीण क्षेत्रों में शहर के बजाय तापमान 1 से 2 डिग्री कम रहता है। इस वजह से ठंड गांवों में अधिक है। पोड़ी उपरोड़ा, पाली, कोरबा वनांचल क्षेत्रों में सुबह कोहरा छा रहा है। दिन में भी हल्की ठंड है। मौसम बदलने का असर लोगों के स्वास्थ्य पर पड़ रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *