तनावड़ा में देर रात हैंडीक्राफ्ट फैक्ट्री में लगी आग:पास में ही था पैट्रोल पंप, 8 गाड़ियों ने मिलकर पाया काबू, बड़ा हादसा टला

जोधपुर के तनावड क्षेत्र में शुक्रवार देर रात हैंडीक्राफ्ट फैक्ट्री में आग लग गई। आग लगने की सूचना मिलने के बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंची और घंटों मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। प्राप्त जानकारी के अनुसार तनावडा क्षेत्र की श्रीनाथ हैंडीक्राफ्ट फैक्ट्री में अचानक से आग लग गई। जहां आग लगी उसे कुछ ही दूरी पर पेट्रोल पंप भी था। आग लगने की सूचना मिलने के बाद मुख्य अग्निशमन अधिकारी जलज घसिया, सहायक अग्निशमन अधिकारी हेमराज शर्मा के नेतृत्व में फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। आग बुझाने के लिए चौपासनी हाउसिंग बोर्ड से 1, बासनी से तीन, शास्त्री नगर से दो और नागोरी गेट से एक फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। हालांकि दमकल कर्मियों की सजगता की वजह से समय पर आग पर काबू पा लिया गया। अन्यथा पेट्रोल पंप होने की वजह से बड़ा हादसा भी हो सकता था। आग बुझाने वाली टीम में फायरमैन घनश्याम, प्रकाश सुथार, प्रदीप, विशाल, भोमाराम, विकास सिंह, अशोक जावा, फोजीराम, प्रदीप कुमार और महेंद्र चौधरी शामिल रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *