फतेहपुर में शीत लहर का प्रकोप जारी है, जहां लगातार दूसरे दिन न्यूनतम तापमान 2.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कृषि अनुसंधान केंद्र की रिपोर्ट के अनुसार कस्बे में सुबह से ही हल्का कोहरा छाया रहा। बादल छाय रहने के साथ ही हल्की बूंदाबांदी भी हुई। मौसम विशेषज्ञ डॉक्टर नरेंद्र पारीक के अनुसार प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में विक्षोभ सक्रिय होने से हल्की बारिश का दौर शुरू हो गया है। यह स्थिति किसानों के लिए लाभदायक साबित हो सकती है, क्योंकि इससे रबी की फसलों को फायदा होगा। पिछले सप्ताह के तापमान के आंकड़ों पर नजर डालें तो रविवार को 8.3 डिग्री, सोमवार को 9.5 डिग्री, मंगलवार को 9.0 डिग्री, बुधवार को 0.0 डिग्री, गुरुवार को 2.0 डिग्री और शुक्रवार व शनिवार को 2.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कड़ाके की ठंड से बचने के लिए स्थानीय लोग गर्म कपड़ों और अलाव का सहारा ले रहे हैं।


