तपोवन कॉलोनी से 4 साइबर अपराधी गिरफ्तार:आरोपियों में एक धनबाद तो तीन बिहार के, 12 मोबाइल फोन

धनबाद स्थित सरायढेला थाना क्षेत्र स्थित तपोवन कॉलोनी में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने किराए के मकान में छापा मारकर 4 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए चारों आरोपी लगभग एक महीने पहले इस मकान में किराए पर रहने आए थे। गिरफ्तार आरोपियों में कृष्ण कुमार (तेतुलमारी, धनबाद), पंकज यादव (जमुई, बिहार), नीतीश कुमार (कटेरिया, बांका, बिहार) और दीप नारायण यादव (बांका, बिहार) शामिल है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि तपोवन कॉलोनी के एक किराए के मकान में साइबर अपराध को अंजाम दिया जा रहा है। इस सूचना के आधार पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मोबाइल नंबरों को ट्रेस करना शुरू किया। लोकेशन का पता चलने पर पुलिस टीम ने छापेमारी की योजना बनाई और अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया। किराए के मकान में बना रखा था अपराध का अड्डा
आरोपियों ने मकान मालिक को बताया था कि वे पढ़ाई के लिए यहां रह रहे हैं। इस घटना के बाद तपोवन कॉलोनी के लोग हैरान हैं। इलाके के निवासियों का कहना है कि उन्हें इस बात का जरा भी अंदाजा नहीं था कि उनके पड़ोस में इस तरह की गैर-कानूनी गतिविधियां हो रही हैं। छापेमारी के दौरान पुलिस ने एक दर्जन से अधिक मोबाइल फोन, एक लैपटॉप, कई बैंक खातों की जानकारी, इंटरनेट राउटर और एक बुलेट बाइक समेत साइबर अपराध में इस्तेमाल होने वाली अन्य सामग्री बरामद की है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *