पाकुड़ में युवक की चाकू मारकर हत्या:खेत में मिली लाश, रास्ते में लावारिस हालत में मिली बाइक; चाकू भी बरामद

पाकुड़ में सोमवार को एक खेत से एक युवक की लाश बरामद की गई। शव पर चाकू से वार करने के निशान मिले हैं। शव के गले में एक रस्सी भी लगी पाई गई। घटना नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत सिद्धार्थ नगर की है। वहीं, रास्ते में एक लावारिस हालत में बाइक भी खड़ी मिली है। मृतक की पहचान पश्चिम बंगाल के धुलियान वार्ड नंबर 14 हिजलतल्ला के रहने वाले मोहम्मद आजाद हुसैन (35) के रूप में की गई है। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने सिद्धार्थनगर नारायणखोर के रास्ते में एक लावारिश हालत में बाइक बरामद की है। चरवाहों को दिखी लाश तो पुलिस को दी सूचना
सोमवार को कुछ लोग गाय चराने खेत में गए थे तो उन्हें युवक का शव दिखा। इसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पाकुड़ एसडीपीओ डीएन आजाद भी घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की हर एंगल से जांच की। उन्होंने बताया कि मौके पर एक चाकू और गैता टाइप का चाकू मिला है। शव के कुछ दूर एक लावारिस बाइक भी मिली है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *