तरनतारन में गोली लगने से सैनिक की मौत:डीजे पर कर रहा था डांस, पांच दिन पहले हुई शादी, पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

पंजाब के तरनतारन जिले के मालमोहरी गांव में एक शादी समारोह के दौरान डीजे पर नाचते समय गोली लगने से सेना के एक जवान की मौत हो गई। मृतक की पहचान खडूर साहिब निवासी गुरसेवक सिंह के रूप में हुई है। उनकी शादी पांच दिन पहले ही हुई थी। जानकारी के अनुसार, गुरसेवक सिंह एक फंक्शन में डीजे पर डांस कर रहे थे, तभी अचानक गोली चल गई। गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। गुरसेवक सिंह की पांच दिन पहले ही शादी हुई थी। गुरसेवक सिंह की आकस्मिक मृत्यु से परिवार और खडूर साहिब गांव में गहरा सदमा है। उनकी नवविवाहित पत्नी और परिवार के सदस्य इस घटना से स्तब्ध हैं। आरोपी गिरफ्तार, दो हथियार बरामद घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि गोली किन परिस्थितियों में चली। तरनतारन के एसएसपी सुरेंद्र लांबा ने बताया कि गांव मालमोहरी में हुई फायरिंग की घटना का संज्ञान लिया गया है। इस संबंध में मामला दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तारी के दौरान दो हथियार भी बरामद किए गए हैं। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की गहनता से जांच कर रही है। एसएसपी ने कहा कि कानून के अनुसार सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने नागरिकों से शांत रहने और पुलिस के साथ सहयोग करने की अपील की, साथ ही बताया कि सार्वजनिक शांति और कानून व्यवस्था नियंत्रण में है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *