राजसमंद में बापू को दी श्रद्धांजलि:महात्मा गांधी की 78वीं पुण्यतिथि पर गोगाथला के सरकारी स्कूल में हुआ आयोजन

राजसमंद में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 78वीं पुण्यतिथि के अवसर पर विभिन्न स्थानों पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसी क्रम में ग्राम पंचायत गोगाथला के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय परिसर स्थित शहीद स्मारक पार्क में पुष्पांजलि कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम ग्राम पंचायत प्रशासक छोगा लाल सालवी एवं विद्यालय प्राचार्य सत्यनारायण पुरबिया के सानिध्य में संपन्न हुआ। इस दौरान विद्यालय के छात्र-छात्राओं एवं स्टाफ ने महात्मा गांधी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। विद्यार्थियों ने गांधीजी का प्रिय भजन “वैष्णव जन तो तेने कहिए३” का सामूहिक गायन कर वातावरण को भावपूर्ण बना दिया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने महात्मा गांधी के जीवन वृतांत, भारत की स्वतंत्रता में उनके योगदान तथा सत्य और अहिंसा के माध्यम से अंग्रेजी शासन को भारत छोड़ने के लिए मजबूर करने वाले आंदोलनों को स्मरण किया। साथ ही उनके विचारों को आज भी प्रासंगिक बताते हुए जीवन में अपनाने का आह्वान किया। इस अवसर पर गांधीजी द्वारा देखे गए विकसित भारत और स्वच्छ भारत के सपने को साकार करने के लिए सत्य-अहिंसा के मार्ग पर चलते हुए स्वच्छता, प्लास्टिक मुक्त, धूम्रपान मुक्त एवं आत्मनिर्भर समाज के निर्माण का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में विद्यालय स्टाफ एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *