तरनतारन में 2 पक्षों के बीच फायरिंग:चिकन हाउस के पास पहले बहस हुई, फिर गोलियां चलाकर भागे बाइक सवार

तरनतारन शहर में रोही कंडे के पास काजीकोट रोड पर दो पक्षों के बीच फायरिंग की घटना सामने आई है। हालांकि, इस फायरिंग में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है, लेकिन इलाके में दहशत फैल गई। तरनतारन थाने की पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, यह घटना रविवार शाम करीब 5:30 बजे रोही कंडे के पास स्थित स्टैंडर्ड चिकन हाउस के पास हुई। स्थानीय लोगों ने बताया कि तरनतारन निवासी मंदीप दीपू और मिंटू नामक दो व्यक्तियों ने अपने साथियों के साथ मिलकर किसी बात पर बहस के बाद एक-दूसरे पर गोलियां चलाईं और बाइक पर सवार होकर भा गए। सूचना मिलते की मौके पर पहुंचे डीएसपी घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी सिटी सुखबीर सिंह और डीएसपी डिटेक्टिव जगजीत सिंह भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के आधार पर जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच कर रही पुलिस डीएसपी ने बताया कि पुलिस ने इस मामले की गहनता से जांच शुरू कर दी है, लेकिन अभी तक किसी के घायल होने की पुष्टि नहीं हुई है। उन्होंने बताया कि आसपास के लोगों से मंदीप दीपू और मिंटू तथा उनके साथियों के बीच फायरिंग की जानकारी मिली है। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि फायरिंग का कारण क्या था और आरोपियों को हथियार कहां से मिले।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *