नवजात का शव बना कुत्ते का निवाला:विदिशा में श्मशान घाट के पास लोगों ने छुड़ाया; पुलिस ने दोबारा दफन कराया

विदिशा जिले के गंजबासौदा में रविवार दोपहर मानस भवन के पास स्थित पाराशरी श्मशान घाट के पास एक नवजात शिशु का शव कुत्ता अपने जबड़े में दबाए दिखा। श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार के लिए पहुंचे कुछ लोगों ने फौरन वहां जमा कुत्तों को भगाया और शव को छुड़ाया। इसकी सूचना पुलिस को भी दी गई। देहात थाना निरीक्षक मनोज दुबे ने बताया कि पुलिसकर्मियों को मौके पर भेजा गया था। शव को दोबारा दफन करा दिया गया है। देहात पुलिस अब इस मामले की जांच कर रही है। 4 से 5 महीने का लग रहा था नवजात
मौके पर मौजूद मुरारी नामक युवक ने बताया कि वह अपने परिचित के अंतिम संस्कार में आया था, तभी यह घटना सामने आई। देहात थाना निरीक्षक मनोज दुबे ने बताया कि देखने में नवजात करीब 4 से 5 महीने का लग रहा था। आशंका है कि श्मशान घाट के पास दफनाए गए नवजातों को कभी-कभी कबर बिज्जू जैसे जानवर जमीन खोदकर बाहर निकाल लेते हैं। संभव है कि इसी कारण शव बाहर आया हो और कुत्तों ने उसे उठा लिया हो। करीब 5 साल पहले भी हुई थी ऐसी घटना
रहवासियों ने बताया कि मानस भवन के पास सरकारी अस्पताल है। आशंका है कि कुत्ता नवजात के शव को कहीं और से उठाकर श्मशान घाट तक ले आया हो। इस बिंदु पर भी पुलिस जांच कर रही है। करीब पांच साल पहले भी इसी तरह की एक घटना सामने आ चुकी है, जब दफन किए गए नवजात को जानवर बाहर निकाल ले गया था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *