तरनतारन में 30 वॉन्टेड अपराधी गिरफ्तार किए:ऑपरेशन प्रहार फेज-2 में 40 संदिग्ध हिरासत में, हेरोइन-पिस्तौल बरामद

पंजाब के डीजीपी गौरव यादव के निर्देश पर ‘ऑपरेशन प्रहार फेज-2’ शुरू किया गया है। इसके तहत, तरनतारन पुलिस ने संगठित अपराधियों और समाज विरोधी तत्वों के खिलाफ अभियान चलाया। फिरोजपुर रेंज के डीआईजी श्री स्नेह दीप शर्मा और तरनतारन के एसएसपी श्री सुरेंद्र लांबा के मार्गदर्शन में जिले में विशेष तलाशी अभियान और सतर्कता बढ़ाई गई है। इस अभियान का उद्देश्य जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखना, आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाना और जनता में सुरक्षा की भावना पैदा करना है। इसके तहत संदिग्ध ठिकानों, भीड़भाड़ वाले बाजारों और चेकपॉइंट्स पर दिन-रात सख्त नाकाबंदी और तलाशी अभियान चलाए गए। पूछताछ के लिए 40 संदिग्धों को हिरासत में लिया विशेष ऑपरेशन के तहत, तरनतारन पुलिस ने कुल 30 वॉन्टेड अपराधियों को गिरफ्तार किया। साथ ही, पूछताछ के लिए 40 संदिग्धों को हिरासत में लिया गया। इन गिरफ्तारियों के दौरान 508 ग्राम हेरोइन और एक .32 बोर की पिस्तौल बरामद की गई। इसके अतिरिक्त, पांच व्यक्तियों के खिलाफ निवारक कार्रवाई भी की गई है। शहर के अंदर और बाहर नाकेबंदी कर चेकिंग पुलिस शहर के आंतरिक और बाहरी इलाकों में विशेष नाकाबंदी कर रही है। इस दौरान आने-जाने वाले वाहनों की गहनता से जांच की जा रही है और संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की जा रही है। विशेष रूप से काली फिल्म/जाली लगी गाड़ियों, हूटर का प्रयोग करने वाले वाहनों, दोपहिया वाहनों पर ट्रिपल राइडिंग, बिना नंबर प्लेट वाले वाहनों और खतरनाक हथियार रखने वालों की जांच कर चालान किए जा रहे हैं। तरनतारन पुलिस ने जनता से अपील की है कि वे किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें। यदि उन्हें अपने क्षेत्र में कोई संदिग्ध गतिविधि या अवांछित वस्तु दिखाई देती है, तो तुरंत पुलिस को सूचित करें। पंजाब पुलिस आम जनता की जान-माल की सुरक्षा के लिए चौबीसों घंटे तत्पर है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *