तरनतारन में 71 ड्रग तस्करों की संपत्ति फ्रीज:2025 में 36.61 करोड़ की प्रॉपर्टी जब्त, 3653 केस दर्ज, 4827 गिरफ्तार

सीमावर्ती जिला तरनतारन में पुलिस ने वर्ष 2025 के दौरान नशा तस्करों, गैंगस्टरों और ड्रोन आधारित तस्करी के खिलाफ निर्णायक सफलता हासिल की है। वरिष्ठ अधिकारियों की देखरेख में चलाए गए इन अभियानों के माध्यम से जिले में सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ किया गया। नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस (NDPS) एक्ट के तहत साल 2025 में कुल 1299 मामले दर्ज किए गए, जिनमें 1615 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। नसा तस्करों से क्या बरामद हुआ: ड्रोन तस्करी के खिलाफ ‘जीरो टॉलरेंस’: पाकिस्तान से होने वाली ड्रोन तस्करी पर नकेल कसते हुए पुलिस ने 175 मामले दर्ज किए। गैंगस्टरों और संपत्तियों पर कार्रवाई संगठित अपराध के विरुद्ध अभियान में पुलिस ने कुल 30 गैंगस्टरों को दबोचा, जिनमें कैटेगरी ‘ए’ के 12 खूंखार अपराधी शामिल हैं। नशा तस्करों की आर्थिक कमर तोड़ते हुए NDPS एक्ट की धारा 68-F के तहत 71 तस्करों की ₹36.61 करोड़ की संपत्ति फ्रीज की गई। साथ ही, अवैध रूप से निर्मित 6 घरों पर ‘पीले वारंट’ जारी कर ध्वस्तीकरण की प्रक्रिया शुरू की गई है। अवैध शराब पर शिकंजा आबकारी अधिनियम (Excise Act) के तहत 441 मामले दर्ज कर 404 आरोपियों को पकड़ा गया। कार्रवाई के दौरान लाखों मिलीलीटर अवैध व अंग्रेजी शराब सहित 95,755 किलोग्राम लाहन नष्ट की गई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *