पाटन| विकासखण्ड पाटन के ग्राम पंचायत तरीघाट में सीलिंग भूमि पर कब्जा िकया गया है। कब्जे को अतिक्रमण से मुक्त करने के लिए सरपंच अशोक साहू ने तहसीलदार, एसडीएम को कई बार आवेदन किया था। यहां तक कि अतिक्रमण हटाने के लिए मौके पर जेसीबी भी बुलाया गया था, लेकिन मौके पर कोई जिम्मेदार अधिकारी नहीं पहुंचे जिसके कारण अतिक्रमण नहीं हट पाया। सरपंच अशोक साहू ने बताया िक उन्होंने अतिक्रमण हटवाने के लिए धरना भी दिया था। लेकिन उन्हें आश्वासन के अलावा कुछ नहीं मिला। स्थानीय प्रशासन के द्वारा सहयोग नहीं मिलने के बाद सरपंच साहू ने उच्च न्यायालय में याचिका दायर किया। जहां पर उनके याचिका पर सुनवाई करते हुए। अनुविभागीय अधिकारी राजस्व एवं तहसीलदार पाटन को पूर्व में आदेशित भूमि से अतिक्रमण हटाने का आदेश पारित किया है।


