दुर्ग|आर्य समाज मंदिर, आर्य नगर दुर्ग में साप्ताहिक सत्संग का आयोजन रविवार को किया गया। इसमें आर्य समाज के महान विद्वान व रंगीला रसूल नामक पुस्तक के रचयिता पं. चमूपति की जयंती मनाई गई। सदस्यों ने उनके जीवन चरित्र को याद किया और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर आर्य समाज के प्रधान संजय आर्य, मंत्री मनोज आर्य, कोषाध्यक्ष कृष्णमूर्ति आर्य, जिला मंत्री हिमांशु, आर्य वीरांगना दल की जिला संचालिका साक्षी आर्या, आर्यवीर अतुल, भोपेश, आनंद सहित अन्य ने यज्ञ, भजन, सत्संग के साथ कार्यक्रम का समापन किया।


