मैथिल क्षत्रिय समाज के लिए बनेगा भवन, विधायक सेन ने की घोषणा

भिलाई| मैथिल क्षत्रिय समाज का पारिवारिक मिलन समारोह और युवक-युवती परिचय सम्मेलन का आयोजन जवाहर नगर भिलाई के मां मनिकम्मा मंदिर में किया गया। इसकी शुरुआत क्षेत्रीय अध्यक्ष नीलांबर सिंह सहित सदस्यों ने ईष्टदेव की पूजा से की। आयोजन में समाज के सभी वर्ग के सदस्यों ने कुर्सी दौड़, मेहंदी, रंगोली, कविता, भजन, नृत्य की प्रस्तुति दी। मुख्य अतिथि विधायक रिकेश सेन समाज की मांग पर भवन निर्माण करवाने की घोषणा की। उन्होंने समाज के चहुमुखी विकास के लिए महिलाओं, युवाओं को आगे आने की बात कही। कार्यक्रम की अध्यक्षता कैंप मंडल अध्यक्ष तरूण सिंह ने की। आयोजन में संयोजक नंदकुमार कश्यप, लक्ष्मीनारायण क्षत्रिय, विजय सिंह, सुरेश सिंह, संजय, रोहित सिंह, अश्वनी गालव सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *