तलाब में जहर डालने से मछलियों की मौत

गिरिडीह | मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के निचे बभन टोली में कृष्ण मुरारी सिंह के दो एकड़ तलाब में शुक्रवार तड़के लगभग 3 बजे असमाजिक तत्वों ने जहर डाल दिया, जिससे 3 लाख रुपए कीमत की मछलियां मर गईं। सुबह स्थानीय लोगों ने मरी हुई मछलियों को देखा और सूचना तलाब मालिक तरुण कुमार सिंह को दी। मौके पर पहुंचकर तलाब से करीब एक क्विंटल मछली निकाली गई। इसके अलावा, सुबह 4 बजे अज्ञात लोग लगभग 5 क्विंटल मछली चोरी कर ले गए। तलाब के हिस्सेदार गुलशन कुमार सिंह ने बताया कि तलाब में पहले भी विवाद हो चुका है और कुछ लोग तलाब को भरने व बीच में रोड बनाने की धमकी देते हैं। इस घटना की शिकायत थाना में की जाएगी। तरुण कुमार सिंह ने बताया कि जहर डालने से करीब 3 लाख रुपए का नुकसान हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *