बालोद| बालोद वनमंडल के लोहारा परिक्षेत्र अंतर्गत झरनटोला परिसर में शनिवार को वन विभाग की टीम ने अवैध रुप से संग्रहित 14 लकड़ी (कुल 0.464 घन मीटर लट्ठा एवं चिरान) जब्त किया। यह कार्रवाई सहायक परिक्षेत्र अधिकारी एवं परिसर रक्षकों ने किया। डीएफओ अभिषेक अग्रवाल ने कहा कि वन अपराध अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। दोषियों की पहचान कर आगे की कानूनी प्रक्रिया नियमानुसार होगी। अवैध लकड़ी तस्करी और वन अपराधों के खिलाफ वन विभाग लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में झरनटोला परिसर में दबिश देकर कार्रवाई की गई। मौके पर ही वन अपराध प्रकरण दर्ज कर लिया गया है। जब्त काष्ठ को सुरक्षित अभिरक्षा में लिया गया है। वन विभाग को सूचना मिली थी कि क्षेत्र में लंबे समय से वन माफिया विभिन्न प्रजातियों की लकड़ियों की अवैध कटाई एवं चिरान कर एकत्रित कर रहे हैं। इसके बाद कार्रवाई की गई।


