तस्कर की मादक-पदार्थ तस्करी से कमाई प्रॉपर्टी को किया फ्रीज:आरोपी के खिलाफ ड्रग्स, पुलिस पर फायरिंग, अवैध हथियार के 9 मामले है दर्ज

बालोतरा पुलिस ने मादक पदार्थ तस्कर की प्रॉपटी को फ्रीज किया है। तस्कर हनुमानराम की गिड़ा चीबी गांव में मादक पदार्थ अर्जित आय से आलीशान मकान बनाया था। उसको फ्रीज किया गया। तस्कर के खिलाफ फायरिंग, अवैध हथियार सप्लाई तथा मारपीट के मामले दर्ज है। पुलिस के अनुसार 5 अक्टूबर 2024 को तत्कालीन गिड़ा थानाधिकारी को मिली सूचना के आधार पर गांव चिबी में आरोपी हनुमानराम पुत्र ज्वाराराम निवासी चीबी के घर पर दबिश दी। वहां पर आरोपी हनुमानराम को पुलिस की भनक लगने पर रेतीलें धोरों में भाग गया। जिसका करीबन 3-4 किलोमीटर रेतीले धोरों में पीछा किया। मगर आरोपी भागने में सफल रहा। भागते समय अपने रहवासी ढाणी के पीछे खेत में फेंककर गए प्लास्टिक के कट्‌टे में 3.764 किलोग्राम अवैध अफीम का दूध मिला। जिसकी अनुमानित कीमत 18 लाख रुपए आंकी गई। एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की गई। आरोपी को 3 मई 2025 को गिरफ्तार किया गया। कोर्ट में पेश कर उसे जेल भेज दिया। 9 मामले है दर्ज आरोपी हनुमानाराम लंबे समय से मादक पदार्थ तस्करी के अवैध कार्य में एक्टिव रहा है। इसके खिलाफ 9 मामले दर्ज है। जिसमें मादक-पदार्थ तस्करी, पुलिस पर फायरिंग, अवैध हथियार सप्लाई तथा मारपीट के है। बीट कांस्टेबल व अन्य संबंधित विभागों से मिले अभिलेखों के आधार पर यह सामने आया कि अपने पेतृक गांव तथा बालोतरा शहर में अलग-अलग आलीशान भवनों का निर्माण किया है। जो अवैध रूप से अर्जित धन से बनाया जाना सामने आया है। एनडीपीएस एक्ट के तहत की संपति फ्रीज तस्कर हनुमानाराम पुत्र जवाराराम निवासी लेगों की ढाणी, चीबी गिड़ा बालोतरा के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 68(F)(2) के तहत कार्रवाई के लिए बालोतरा एसपी ने गिड़ा थानाधिकारी को निर्देश दिए गए है। इस पर प्रस्तार बनाकर सक्षम प्राधिकारी एवं प्रशासक एनडीपीएस एक्ट भारत सरकार नई दिल्ली भेजा गया। गांव में बने आलीशान घर को किया फ्रीज संपूर्ण दस्तावेजों का सक्षम प्राधिकारी की ओर से गहन विश्लेष्ज्ञण कर पाया कि तस्कर ने मादक पदार्थ तस्करी के माध्यम से अवैध रूप से संपति अर्जित की है। इस पर सक्षम प्राधिकारी ने अवेध संपति को फ्रीज करने के आदेश जारी किए गए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *