तस्कर नाकाबंदी तोड़ भागे, पुलिस पर पत्थर बरसाए:कार में 27 कट्टों में 536 किलो डोडा चूरा और 2.920 ग्राम अफीम जब्त, सायरा थाना क्षेत्र का मामला

सायरा पुलिस ने रणकपुर रोड़ पर झाला की छतरी के पास नाकाबंदी तोड़ भागी स्कॉर्पियों कार को पीछा कर जब्त कर लिया। उसमें से प्लास्टिक के 27 कट्टों में भरा 536 किलोग्राम डोडा चूरा और 2 किलो 920 ग्राम अफीम जब्त की। वहीं, अफीम व डोडा चूरा की तस्करी कर रहे तस्कर स्कॉर्पियों को सड़क पर खड़ी कर जंगल में भाग गए। इस दौरान तस्करों ने भागने की कोशिश करते हुए पुलिस पर पत्थर भी बरसाए। थानाधिकारी प्रवीण सिंह ने बताया कि एसपी योगेश गोयल के निर्देश पर अवैध मादक पदार्थो की रोकथाम के लिए नाकाबंदी करने के लिए टीम बनाई गई था। जिसके तहत यह कार्रवाई हुई। नाकाबंदी तोड़ सादड़ी की तरफ भागे थे बदमाश
बीती रात रणकपुर मार्ग नाकाबंदी की गई। कुछ देर बाद सायरा की ओर से आई सफेद रंग की स्कॉर्पियो कार (GJ23 BL5490) को रुकवाना चाहा तो कार चालक नाकाबंदी तोडकर कार को सादडी की तरफ भगाकर ले गया। जिस पर सायरा थानाधिकारी ने तुरंत सादड़ी थाने में सूचना कर नाकाबंदी करने को कहा। वहीं, सादड़ी थानाधिकारी हनुवंत सिंह सोढ़ा ने रणकपुर के जैन मंदिर के पास नाकाबंदी करवाई। वहां नाकाबंदी देख स्कॉपियों चालक यूटर्न लेकर कार को वापस सायरा की ओर भगा ले गया। प्रवीण सिंह ने बताया कि उन्होंने सायरा की ओर भागती कार को रुकवाने के लिए पीछा किया लेकिन चालक ने कार नहीं रोकी। तब कांस्टेबल धर्मेन्द्र व भैराराम कार पर पत्थर मारे व कांस्टेबल नरपतराम कार के सामने टायर ब्रेकर स्टीक फैंकी। जिससे कार का पीछे का टायर पंक्चर हो गया। कार का आगे का कांच फूट गया। कार चालक कार को तेज गति से भगाते हुए हाथी पुलिया तक ले गया। वहां उसमें से दो तस्कर उतरकर जंगल की ओर भाग गए। पुलिस टीम ने रात के अंधेरे में उन्हें ढूंढ़ने का प्रयास किया लेकिन वे नहीं मिले। थानाधिकारी ने बताया कि कार की तलाशी लेने पर उसमें पीछे की सीटो पर 27 प्लास्टिक कट्टों में अफीम डोडा चूरा मिला। एक थैली में अफीम पाई गई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *