तहसीलदार और नायब तहसीलदारों के तबादले

भास्कर न्यूज | जांजगीर कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने जिले में तहसीलदार और नायब तहसीलदारों की प्रशासनिक आधार पर नई पदस्थापना के आदेश जारी किए। आदेश के तहत शशिभूषण सोनी को तहसीलदार अकलतरा से तहसीलदार बम्हनीडीह पदस्थ किया गया है, जबकि अविनाश चौहान को तहसीलदार बम्हनीडीह से तहसीलदार अकलतरा भेजा गया है। शालिनी तिवारी को अतिरिक्त तहसीलदार अकलतरा से अतिरिक्त तहसीलदार नवागढ़ पदस्थ किया गया है। महेंद्र लहरे को तहसीलदार पामगढ़ से तहसीलदार शिवरीनारायण, टिकेन्द्र नुरूटी को तहसीलदार शिवरीनारायण से तहसीलदार बलौदा और अमरनाथ श्याम को तहसीलदार बलौदा से तहसीलदार पामगढ़ पदस्थ किया गया है। इसके अलावा संजय बरेठ को नायब तहसीलदार शिवरीनारायण से तहसीलदार बम्हनीडीह पदस्थ किया गया है। चंद्रकुमार साहू को नायब तहसीलदार बम्हनीडीह से नायब तहसीलदार शिवरीनारायण भेजा गया है। सभी अधिकारियों को तुरंत नए पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *