जांजगीर| बलौदा पुलिस ने सूने मकान का ताला तोड़कर चोरी करने वाले एक महिला सहित दो आरोपियों को मात्र 24 घंटे में गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया। आरोपी दिव्यांशु सूर्यवंशी उर्फ भईया व सुशीला बाई सूर्यवंशी, दोनों ग्राम जावलपुर, थाना बलौदा निवासी हैं। बलौदा निवासी संजय मिरी 16 फरवरी को पारिवारिक कार्यक्रम में गए। 23 फरवरी को लौटे तो घर के कमरे का ताला टूटा मिला। चोर सोने का हार, 20,000 रुपये नकदी व आधार कार्ड ले भागे। रिपोर्ट पर मामला दर्ज। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले, मुखबिर से संदेहियों की पहचान की। वैज्ञानिक पूछताछ में दोनों ने जुर्म कबूल लिया।


