तहसीलदार 21 जुलाई से करेंगे चरणबद्ध आंदोलन

जांजगीर | छत्तीसगढ़ कनिष्ठ प्रशासनिक संघ के बैनर तले जिले के तहसीलदार और नायब तहसीलदार 21 जुलाई से चरणबद्ध आंदोलन शुरू करेंगे। 26 जुलाई तक राजस्व कार्य नहीं करेंगे। संघ ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा है। इसमें मानव संसाधन की कमी, तकनीकी सुविधाओं के अभाव, सुरक्षा और शासकीय वाहनों की अनुपलब्धता से हो रही दिक्कतों का जिक्र किया गया है। 28 जुलाई को सभी अधिकारी सामूहिक अवकाश लेकर जिला स्तर पर विरोध प्रदर्शन करेंगे। मांगें नहीं मानी गईं तो 29 जुलाई को संभाग और राज्य स्तर पर विरोध जताएंगे। 30 जुलाई को सामूहिक अवकाश लेकर रायपुर में प्रदेश स्तरीय आंदोलन करेंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *