‘तही प्रकाश हमारा भयो …’:गुरु गोबिंदसिंह जयंती पर शबद कीर्तन से गूंजा गुरुघर, गुरु की हुजूरी में नवाया शीश

‘तही प्रकाश हमारा भयो, पटना शहर विखै भव लयो ‘ और ऐसे ही कई शबद सोमवार को शहर के स्टेशन रोड स्थित गुरुद्वारा श्री गुरुसिंह सभा में गूंजे। मौका था गुरु गोबिंदसिंह जयंती के उपलक्ष्य में यहां सजे कीर्तन दीवान का। कीर्तन दीवान में सैंकड़ों की संख्या में श्रद्धालु जुटे। जहां भक्ति भाव में डूबकर लोगों ने गुरु की हुजूरी में शीश नवाया वहीं सेवादारों ने भी गुरुद्वारे में लंगर सहित तमाम प्रबंध संभाले। गुरुद्वारा परिसर में पिछले तीन दिन से लगातार आयोजन चल रहे हैं। शनिवार को अखंड पाठ शुरू हुआ। रविवार को निशान साहिब के चोले की सेवा की गई। वहीं सोमवार को कीर्तन दीवान सजाया गया। सुबह से ही गुरुद्वारा परिसर में बड़ी संख्या में लोग जुटने लगे। दोपहर तक तो आलम यह था कि गुरुद्वारा परिसर में पैर रखने की जगह नहीं थी। मुख्य हॉल से बाहर सीढ़ियों तक माथा टेकने आए लोगों की कतारें लगी थीं। जहां एक ओर श्रद्धालु कतारों में लगे थे वहीं रागी जत्थे गुरु महिमा का गान कर माहौल भक्तिमय बना रहे थे। अमृतसर के भाई सुखवंतजीत सिंह, रावला के भाई गुरमीत सिंह, भाई हरनेक सिंह, भाई नौनिहाल सिंह सहित कई रागी जत्थों ने ‘तहि प्रकाश हमारा भयो…’ सहित कई शबदों के जरिए कीर्तन कर श्रद्धालुओं को भक्तिभाव से भर दिय।​​ लंगर में किया प्रसाद ग्रहण​​​​​
दर्शन करने के बाद लोगों ने गुरुद्वारा परिसर में एक साथ पंगत में बैठकर लंगर में प्रसाद ग्रहण किया। शाम करीब चार बजे तक लगातार लंगर चला। इसमें सेवादारों ने पूरे उत्साह से सेवा दी। ये लोग रविवार रात से ही लंगर तैयार करने की व्यवस्थाओं में जुटे हुए थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *