बीजेपी ने अलवर उत्तर के 21 मंडल अध्यक्ष बनाए:केवल 3 मंडल अध्यक्ष बनाने बाकी, ज्यादातर नए, केवल एक महिला को मौका

भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पर भरपतुर के नगर पूर्व विधायक अनीता सिंह गुर्जर ने अलवर उत्तर के 21 मंडल अध्यक्षों का नाम घोषित किया। सबको सोमवार को बीजेपी कार्यालय पर अभिनंदन किया। 24 में से 21 मंडल अध्यक्ष बना दिए। अधिकतर नए चेहरे चुने गए। केवल एक ही महिला का मौका मिला है। नगर पूर्व विधायक अनिता गुजर ने बताया अलवर उत्तर में आने वाली 5 विधानसभा में 1224 बूथ में 1075 बूथ अध्यक्ष चुने गए हैं। जिनमें 24 मंडल लगते हैं। इन 24 में से 21 मण्डल अध्यक्ष चुन लिए गए हैं। वहीं अब सिर्फ 3 मंडल अध्यक्ष चुनना बाकी है। जिसमें 2 बानसूर विधानसभा से है और एक बहरोड़ विधानसभा से बचा हुआ है। जिनको भी जल्द चुना जाएगा और जिसके बाद सभी को शपथ दिलाई जाएगी। वही अगर बात करें अभी तक चुने गए 21 मण्डल अध्यक्ष में 3 अध्यक्षों को दोबारा से चुना गया है ओर 21 में एक महिला भी चुनी हैं। वही आने वाली 10 तारीख की बैठक के बाद जल्दी ही जिला अध्यक्ष का भी चुनाव किया जाएगा । पूर्व विधायक ने कहा कि राजस्थान में अलवर उत्तर अग्रणी श्रेणी में आ गया है। बूथ समितियां बन चुकी है। मंडल के गठन में पार्टी का कहना था कि सब मिलजुलकर चुनाव करें। चुनाव ऐसा हो सबके मन का हो। ऐसे कार्यकर्ता का चुनाव करें जो सबको साथ लेकर चल सकें। सबने एक राय होकर यह काम पूरा किया है। कार्यकर्ताओं ने पैनल भी बनाए। आगे चर्चा भी की गई। चुनाव की प्रक्रिया शुरू हुई। फॉर्म भी करे गए। हरसोली मंडल में देा फॉर्म आए थे। लेकिन एक फॉर्म वापस ले लिया। बाकी सब जगहों पर निर्विरोध चुन लिए गए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *