तांत्रिक क्रिया करने वाले 5 पुजारियों सहित 7 पर कार्रवाई

बिलासपुर| नदी के किनारे पीपल पेड़ पर तांत्रिक क्रिया करने वाले 5 पुजारी और 2 स्थानीय लोगों पर पुलिस ने प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की है। ग्राम निरतू के लोगों ने गांव के बाहर पीपल पेड़ के नीचे तंत्र-मंत्र और बलि की आशंका पर थाने में सूचना दी। जब पुलिस मौके पर पहुंची, तब पीपल पेड़ के नीचे एक लड़की के साथ महिलाएं थीं। वहां 5 पुजारी भी थे, जो पूजा-पाठ कर रहे थे। पूछताछ में पता चला कि चकरभाठा क्षेत्र के ग्राम छतौना निवासी राकेश कौरव (50) की बेटी बीमार रहती है, जिसका वो इलाज करा रहा है। लेकिन, उसकी तबीयत में कोई सुधार नहीं हो रहा है। इस पर उसे किसी ने पूजा-पाठ कराने की सलाह दी थी। पूछताछ में राकेश ने पुलिस को बताया कि उसके घर में उत्तरप्रदेश और बिहार से पुजारी आएं हैं, जो पिछले तीन दिन से पूजा-पाठ कर रहे हैं। उन्हें गांव के बाहर पीपल पेड़ की पूजा करनी थी। इसके चलते वे पीपल पेड़ की पूजा कराने आए थे, लेकिन गांव वालों ने बवाल शुरू कर दिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *