ताइक्वांडो चैंपियन के विजेता प्लेयर सम्मानित

भास्कर न्यूज | जालंधर पीएपी इंडोर स्टेडियम में जारी 8वीं राष्ट्रीय कैडेट ताइक्वांडो चैंपियनशिप के तीसरे दिन फाइनल मुकाबलों में रोमांच और उत्साह देखने को मिला। चैंपियनशिप के विभिन्न भार वर्गों में हुए निर्णायक मुकाबलों में खिलाड़ियों ने बेहतरीन कौशल, संयम और मानसिक मजबूती का प्रदर्शन किया। यहां डीआईजी सतिंदर सिंह बतौर मुख्यातिथि तो वाइस प्रेसिडेंट पंजाब ताइक्वांडो एसोसिएशन विशेष तौर पर पहुंचे। उन्होंने विजेता खिलाड़ियों को मेडल पहना कर सम्मानित किया। बच्चे भी प्रोत्साहन पाने के बाद उत्साहित दिखे। निखिल हंस और तकनीकी सचिव एवं महाराजा रणजीत सिंह अवॉर्डी शिव कुमार ने कहा कि आज के फाइनल मुकाबलों में खिलाड़ियों ने अपनी सर्वश्रेष्ठ क्षमता का प्रदर्शन किया। यहां हरप्रीत सिंह, अश्वनी कुमार, राकेश कुमार, विशाल शर्मा, एडवोकेट करण ठाकुर मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *