भास्कर न्यूज | जालंधर नीमा जालंधर की मासिक संगोष्ठी डॉ. एसपी डालिया की अध्यक्षता में हुई। समारोह का आयोजन पसरीचा अस्पताल व मैटरनिटी होम के सहयोग से किया गया। इसमें संस्था के प्रमुख स्पेशलिस्ट मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित हुए। प्रथम सर्व भगवान धनवंतरी पूजन के बाद सेक्रेटरी डॉ. राजीव धवन ने आए नीमा सदस्यों का स्वागत किया। नीमा सदस्यों ने सर्वप्रथम संबंधियों की अकाल मृत्यु होने पर दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी। संगोष्ठी की शुरुआत में सर्वप्रथम प्रमुख प्लास्टिक सर्जन डॉ. आरूष पसरीचा ने इस क्षेत्र में आधुनिकतम तकनीक के उपयोग के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि अब चेहरे की झुर्रियां, मुंहासे के दाग, चेहरे का निशान और सौंदर्यीकरण, स्त्रियों की आंखों और शरीर के विभिन्न अंगों को और भी बेहतर बनाया जा सकता है। इसके अलावा शरीर में से चर्बी हटाने, लगाने और बेडसोर तथा शूगर के जख्मों का ईलाज भी आधुनिक लेजर तकनीक से संभव है। डॉ. प्रदीप अत्तर ने माईग्रेन, कमर के सभी हिस्सों के दर्द तथा शरीर के विभिन्न हिस्सों में दर्द के आसान ठीक होने की तकनीक से अवगत करवाया। डॉ. पुनीत पसरीचा ने अस्पताल में मिलने वाली विभिन्न सुविधाओं के बारे में जानकारी दी। स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. पसरीचा ने उम्र के साथ महिलाओं के अंगों में होने वाली शिथिलता तथा ढीलापन की समस्या को दूर करने की तकनीक के बारे में बताया। सभी विशेषज्ञों ने नीमा सदस्यों के प्रश्नों का उत्तर दिया। नीमा की ओर से आए हुए मुख्य वक्ताओं को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। अंत में डॉक्टर एसपी डालिया ने सभी का धन्यवाद किया तथा अगले माह होने वाली स्पोर्ट्स मीट में ज्यादा से ज्यादा संख्या में भाग लेने का आग्रह किया। मंच का संचालन डॉ. राजीव धवन ने बखूबी से किया। सभा में डॉ. विपुल कक्कड़, डॉ. जेएस राणा, डॉ. विशाल भनोट, डॉ. राजेश बब्बर, डॉ. भजन खेपड़ा, डॉ. दिनेश शर्मा, डॉ. अश्विनी महेंद्रू, डॉ. महेंद्र निर्मल, डॉ. राजेश चांदना, डॉ. रचना हांडा और अन्य मौजूद थे।


