शारदा ग्लोबल स्कूल के छात्रों ने 24वीं सीनियर क्यूरुगी, 13वीं सीनियर पूमसे,10वीं कैडेट क्यूरुगी व 9वीं कैडेट पूमसे राज्य ताइक्वांडो प्रतियोगिता में रांची जिला टीम की ओर से हिस्सा लिया। सिद्धिका राज गोल्ड, आयुष कच्छप सिल्वर, सौम्या आनंद ने ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किए। जिला टीम ने बेस्ट डिसिप्लिन टीम का अवॉर्ड भी अपने नाम किया। साधिका राज हैदराबाद में होने वाले नेशनल चैंपियनशिप में झारखंड टीम की तरफ से खेलेगी।


