तातापानी महोत्सव…आदित्य नारायण ने बिखेरा सुरों का जादू:सांस्कृतिक कार्यक्रमों और ट्राइबल फैशन वॉक ने दर्शकों का मन मोह लिया

तातापानी महोत्सव 2026 का दूसरा दिन सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ शुरू हुआ। इस अवसर पर बॉलीवुड गायक आदित्य नारायण ने अपनी प्रस्तुति दी। महोत्सव में स्कूली बच्चों, कॉलेज छात्रों और स्थानीय कलाकारों ने भी मंच साझा किया। कार्यक्रम की शुरुआत स्कूली बच्चों के नृत्य प्रदर्शन से हुई। बच्चों ने सुआ, कर्मा, गेड़ी और भांगड़ा नृत्य के माध्यम से छत्तीसगढ़ की लोक कला, संस्कृति और तीज-त्यौहारों की झलक प्रस्तुत की। दर्शकों ने बच्चों की प्रतिभा की सराहना की। सांस्कृतिक संध्या का मुख्य आकर्षण बॉलीवुड गायक आदित्य नारायण रहे। उन्होंने शना अरोड़ा के साथ मंच पर ‘सलाम ठोको’, ‘पहला नशा’, ‘पहला खुमार’ और ‘कभी ना कभी’ जैसे लोकप्रिय गीतों की प्रस्तुति दी। नावेद ग्रुप ने भी रंगारंग प्रदर्शन और शिव उपासना नृत्य से दर्शकों का मनोरंजन किया। अतिथियों ने स्मृति चिन्ह और प्रशस्ति पत्र किए प्रदान कार्यक्रम के लास्ट में जिला-सत्र न्यायाधीश हेमंत श्राफ, कलेक्टर राजेन्द्र कटारा, एसपी वैभव बेंकर और डीएफओ आलोक वाजपेयी ने आदित्य नारायण सहित सभी कलाकारों को स्मृति चिन्ह और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। आदिवासी संस्कृति की झलक दूसरे दिन का एक विशेष आकर्षण ट्राईबल फैशन वॉक भी रहा। इसमें कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने आदिवासी परिधान और आभूषण पहनकर रैंप वॉक किया। जिला प्रशासन ने इस पहल का आयोजन विलुप्त होती आदिवासी संस्कृति को संरक्षित करने और जनजातीय जीवन शैली से दर्शकों को परिचित कराने के उद्देश्य से किया था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *