भास्कर का प्रदेश स्तरीय हेल्थ कॉन्क्लेव:स्वास्थ्य क्षेत्र की चुनौतियों-संभावनाओं पर होगी चर्चा, बड़ी संख्या में जुटेंगे हेल्थ एक्सपर्ट, कुछ ही देर में होगा शुरू

छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य क्षेत्र की वर्तमान चुनौतियों, संभावनाओं और भविष्य की दिशा पर मंथन के लिए दैनिक भास्कर और ITSA हॉस्पिटल्स के संयुक्त तत्वावधान में हेल्थ कॉन्क्लेव 2025-26 का आयोजन आज रायपुर में किया जा रहा है। यह कार्यक्रम शुक्रवार, 16 जनवरी को शाम 5 बजे से Courtyard by Marriott, रायपुर में आयोजित होगा। कॉन्क्लेव में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल शामिल होंगे, जबकि विशिष्ट अतिथि CGMSC लिमिटेड के चेयरमैन दीपक म्हास्के रहेंगे। कार्यक्रम का उद्देश्य राज्य में मजबूत, सुलभ और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं की दिशा में नीति-निर्माताओं, चिकित्सा विशेषज्ञों और उद्योग जगत के प्रतिनिधियों को एक साझा मंच प्रदान करना है। नीति निर्माता और विशेषज्ञ होंगे एक मंच पर इस हेल्थ कॉन्क्लेव में राज्य के स्वास्थ्य नीति निर्माता, वरिष्ठ डॉक्टर, निजी व सरकारी अस्पतालों के प्रतिनिधि, मेडिकल शिक्षा, फार्मा और हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर से जुड़े विशेषज्ञ भाग लेंगे। चर्चा का केंद्र बिंदु आधुनिक इलाज, नई तकनीक, स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच और भविष्य की रणनीति रहेगा। हेल्थ पार्टनर और पैनलिस्ट कार्यक्रम में Narayana Health और MMI हेल्थ पार्टनर के रूप में जुड़े हैं। वहीं SECL, BSP, DB Power, HIRA, SARDA, Jindal Steel Power सहित कई प्रतिष्ठित संस्थान पैनलिस्ट और सहयोगी के रूप में शामिल हैं।
इसके अलावा प्रदेश के प्रमुख निजी अस्पताल, मल्टीस्पेशलिटी सेंटर और डायग्नोस्टिक संस्थान भी आयोजन का हिस्सा हैं। भास्कर की पहल दैनिक भास्कर द्वारा आयोजित यह हेल्थ कॉन्क्लेव न सिर्फ संवाद का मंच है, बल्कि प्रदेश के स्वास्थ्य भविष्य को दिशा देने की एक ठोस पहल भी है। इसमें सामने आने वाले सुझाव और निष्कर्ष छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सेवाओं को और मजबूत करने में अहम भूमिका निभा सकते हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *