तातापानी महोत्सव में 300 जोड़ों का सामूहिक विवाह:मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय करेंगे शुभारंभ, बॉलीवुड-भोजपुरी कलाकारों की होगी प्रस्तुति

बलरामपुर जिले के तातापानी में मकर संक्रांति के अवसर पर 14 से 16 जनवरी तक तीन दिवसीय भव्य महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। महोत्सव में 14 जनवरी को सामूहिक विवाह का भी आयोजन किया जाएगा, जिसमें लगभग 300 जोड़े विवाह बंधन में बंधेंगे।
इस कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय करेंगे। महोत्सव में महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, कृषि मंत्री राम विचार नेताम सहित अन्य कैबिनेट मंत्री और विधायक भी शामिल होंगे। मुख्यमंत्री साय नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देंगे। गर्म पानी के स्रोत के लिए प्रसिद्ध तातापानी में हर साल मकर संक्रांति पर भव्य मेले का आयोजन किया जाता है। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में बॉलीवुड के प्रसिद्ध सिंगर और म्यूजिक डायरेक्टर मिथुन शर्मा, भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह और गरिमा दिवाकर विशेष प्रस्तुति देंगे। स्थानीय कलाकारों और स्कूली बच्चों को भी अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा। कलेक्टर राजेंद्र कटारा और SP वैभव बैंकर ने मंदिर परिसर में चल रहे साफ-सफाई और रंग-रोगन कार्यों का निरीक्षण किया है। साथ ही नजदीकी हर्बल गार्डन के विकास कार्यों को शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए हैं। जिला प्रशासन ने महोत्सव की अंतिम रूपरेखा तैयार कर ली है और मुख्यमंत्री के आगमन की तैयारियों में सभी विभागीय अधिकारी जुटे हुए हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *