धान घोटाला: सरकारी खरीदी का दुरुपयोग करने की साजिश पकड़ी:बिलासपुर में 1.78 करोड़ का अवैध धान जब्त, 76 पर कार्रवाई

बिलासपुर में धान खरीदी में बड़ा घोटाला सामने आया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सरकार की 3100 रुपए प्रति क्विंटल की धान खरीदी योजना का गलत फायदा उठाने का प्रयास विफल हो गया। कलेक्टर अवनीश शरण के निर्देश पर पिछले 52 दिनों में की गई छापामार कार्रवाई में 4561 क्विंटल अवैध धान बरामद किया गया, जिसकी कीमत लगभग 1.78 करोड़ रुपए है। खाद्य एवं सहकारिता विभाग की संयुक्त टीम ने इस कार्रवाई में 16 व्यापारियों और 60 कोचियों के खिलाफ मंडी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। खासतौर पर मस्तूरी विकासखंड के धान उपार्जन केंद्र सेवा सहकारी समिति देवरी में की गई जांच में 13 लाख रुपए मूल्य का 428.4 क्विंटल अवैध धान पकड़ा गया। राइस मिलों में धान खपाने में कोचिए और व्यापारी हुए असफल जांच में सामने आया कि कोचिए और व्यापारी राइस मिलों में धान खपाने में असफल होने के बाद सोसायटियों का सहारा ले रहे थे। देवरी सोसायटी में ऑनलाइन खरीदी के आंकड़ों से मिलान करने पर 1071 कट्टी अतिरिक्त धान मिला, जिसे फर्जी तरीके से किसानों के खातों में दर्ज करने की योजना बनाई गई थी। प्रशासन द्वारा की गई कार्रवाई में कौड़िया केंद्र से 230.8 क्विंटल, बोड़सरा से 762.2 क्विंटल, देवरी से 428.4 क्विंटल और घुटकू से 280 क्विंटल धान जब्त किया गया। कुल मिलाकर 1691.8 क्विंटल धान जब्त किया गया। प्रशासन की कार्रवाई निरंतर जारी है और सहकारिता विभाग द्वारा नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। इन केंद्रों में की गई छापामार कार्रवाई- केंद्र जब्त धान (क्विंटल में) कौड़िया 230.8 बोड़सरा 762.2 देवरी 428.4 घुटकू 280 क्विंटल योग 1691.8 16 व्यापारियों से 577 क्विंटल धान जब्त फूड ऑफिसर अनुराग सिंह भदौरिया ने ‘दैनिक भास्कर’ को बताया कि बिलासपुर तहसील के अंतर्गत 16 व्यापारियों के यहां से 577 क्विंटल अवैध धान जब्त किया गया। इस मामले में जिन व्यापारियों के विरुद्ध मंडी अधिनियम के अंतर्गत कार्रवाई की गई उनके नाम हैं- शत्रुहन साहू, सेंदरी, किशन जायसवाल बेलतरा, सुनील कश्यप बसहा, धनेश्वर कश्यप सलका, त्रिलोकचंद साहू बैमा, रामकृष्ण यादव बरतोरी, शत्रुहन प्रसाद दगौरी, कृष्णा धान भंडार चकरभाठा, सुरेश धान भंडार चकरभाठा, साधराम नेवसा, पिंटु ट्रेडर्स सेलर, रूपचंद किराना स्टोर्स बिल्हा, सोबुराम पटेल मगरउछला, रामकृष्ण कश्यप सलका, ईश्वर साहू बिरकोना एवं त्रिलोकचंद साहू बैमा शामिल हैं। 60 कोचियों से 2293 क्विंटल धान जब्त आधिकारिक जानकारी के मुताबिक बिलासपुर जिले के तखतपुर, कोटा एवं जयरामनगर के अंतर्गत 60 कोचियों से 2293 क्विंटल धान बरामद किया गया। इनके विरुद्ध मंडी अधिनियम के अंतर्गत कार्रवाई की गई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *