तापमान में आंशिक बढ़ोतरी दिन-रात की ठंड बरकरार

बठिंडा | कुछ दिनों से दिन में तेज धूप निकलने के कारण लोगों को गर्मी का अहसास होने लगा है। दिन और रात का तापमान थोड़ा बढ़ रहा है। लेकिन अब भी सुबह और रात के समय ठंड का असर जारी है। मौसम विभाग के अनुसार, 18 फरवरी तक अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है। इस दौरान अधिकतम तापमान 27 डिग्री और न्यूनतम 10 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। 18 फरवरी को बूंदाबांदी हो सकती है। मौसम विशेषज्ञ डॉ. जतिंदर कौर ने बताया कि निचले और मध्य स्तर की पश्चिमी हवाओं में ट्रफ के रूप में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस सक्रिय है, जिसका प्रभाव करीब 3.1 किलोमीटर की ऊंचाई पर देखा जा रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *