बाबा काशी प्रसाद शिव मंदिर में शिवरात्रि पर उमड़े श्रद्धालु

बाबा काशी प्रसाद शिव मंदिर में महाशिवरात्रि पर श्रद्धालुओं ने बाबा भोलेनाथ को जल चढ़ाया और अपनी श्रद्धा अर्पित की। इस मौके पर मंदिर कमेटी के संरक्षक अशोक कुमार बांसल, प्रधान एडवोकेट सतपाल गोयल, सचिव एडवोकेट गुलशन मित्तल, खजांची भगवान दास चोपड़ा, जॉइंट सेक्रेटरी दीपक बांसल और पूरी मंदिर कमेटी की ओर से श्रद्धालुओं को महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं दी गईं। ज्वाइंट सेक्रेटरी दीपक बांसल ने बताया कि महाशिवरात्रि देवों के देव महादेव को समर्पित पर्व है और हमें इसे पूरी श्रद्धा और पवित्रता के साथ मनाना चाहिए। मंदिर के पुजारी मंगत राम शर्मा ने श्रद्धालुओं को पूरी विधि और समर्पण के साथ पूजा-अर्चना करने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु और सेवादार मौजूद रहे। संगत के लिए व्रत का भंडारा लगातार चलाया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *