नशा करता एक व्यक्ति काबू, मामला दर्ज

गिद्दड़बाहा | थाना गिद्दड़बाहा पुलिस ने एक व्यक्ति को नशा करते काबू कर उसके खिलाफ मामला दर्ज किया है। जानकारी अनुसार एएसआई बलदेव सिंह साथी कर्मचारियों के साथ गश्त के दौरान जब भारू चौक से दाना मंडी गिद्दड़बाहा पहुंचे तो दाना मंडी की दीवार के पास एक युवक नशा करते बैठा दिखाई दिया, जो पुलिस पार्टी को देखकर मौके से खिसकने लगा। पुलिस ने शक के आधार पर युवक को रोककर पूछताछ की तो उसने अपनी पहचान लवप्रीत सिंह उर्फ पीके निवासी गांव भारू बताई। पुलिस द्वारा जब उसकी तलाशी ली तो उसके पास से एक लाइटर, एक आधी जली पन्नी तथा 10 रुपए का रोल पाइप के रूप में बरामद हुआ। पुलिस ने उक्त मामले में लवप्रीत सिंह के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *