राजनांदगांव| बारिश का सिस्टम कमजोर होने के बाद तापमान में बढ़ोतरी शुरू हो गई है। बुधवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने बताया कि तापमान में बढ़ोतरी का क्रम लगातार जारी रहेगा। इससे आने वाले दिनों में भीषण गर्मी पड़ेगी। इधर दोपहर में गर्म हवा भी चलने लगी है। बारिश के दौरान गर्मी से करीब 10 दिन राहत की स्थिति रही है।


