सुकमा | छग शासन ऊर्जा विभाग के अंतर्गत जुलाई में तारमिस्त्री परीक्षा आयोजित किया जाना प्रस्तावित है। संभागीय अनुज्ञापन समिति जगदलपुर के द्वारा उक्त परीक्षा के लिए बस्तर, कोंडागांव, कांकेर, दंतेवाड़ा, सुकमा, बीजापुर, नारायणपुर, धमतरी एवं महासमुंद जिले के इच्छुक आवेदनकर्ता आवेदन कर सकते हैं। निशुल्क आवेदन फार्म एवं संबंधित अधिकृत जानकारी के लिए कार्यालय, कार्यपालन अभियंता (विद्युत सुरक्षा) एवं संभागीय विद्युत निरीक्षक, छत्तीसगढ़ शासन, संभाग-जगदलपुर में कार्यालयीन समय में संपर्क किया जा सकता है। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 30 अप्रैल निर्धारित की गई है।


