सुकमा | सुकमा-बीजापुर जिले की सीमा पर सक्रिय दो महिला समेत 3 नक्सलियों ने शुक्रवार को आत्मसमर्पण कर दिया है। तीनों नक्सलियों पर 2-2 लाख रूपए का ईनाम घोषित है। बताया जाता है कि तीनों नक्सलियों ने राज्य सरकार की नक्सल उन्मूलन व आत्मसमर्पण पुनर्वास नीति से प्रभावित होकर अपने हथियार डाले हैं। नक्सलियों के आत्मससमर्पण में गादीरास पुलिस, सीआरपीएफ की 74वीं, 226वीं बटालियन व कोबरा 203 की अहम भूमिका है। पुलिस के मुताबिक प्लाटून नंबर 24 की सदस्य कवासी मंगडी, पामेड़ एरिया कमेटी में डीएकेएमएस अध्यक्ष रव्वा भीमे व मोरपल्ली आरपीसी के डीएकेएमएस अध्यक्ष हेमला भीमा ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण किया है।


