शहडोल जिले के जैतपुर थाना क्षेत्र के शाहपुर गांव में एक बुजुर्ग (62) महिला की तालाब में डूबने से मौत हो गई। मृतका की पहचान गोमती बाई के रूप में हुई है। यह घटना शनिवार सुबह सामने आई। पुलिस के अनुसार, महिला प्रतिदिन की तरह गांव के पास स्थित तालाब के किनारे लकड़ी बीनने गई थीं। इसी दौरान उनका संतुलन बिगड़ गया और वह तालाब के गहरे पानी में गिर गई। गहराई के कारण महिला निकल नहीं पाई, मौत तालाब की अधिक गहराई के कारण वह बाहर नहीं निकल पाई और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। परिजनों ने पुलिस को बताया कि महिला मिर्गी की बीमारी से पीड़ित थीं। आशंका जताई जा रही है कि तालाब के किनारे लकड़ी बीनते समय उन्हें मिर्गी का दौरा पड़ा, जिसके कारण यह हादसा हुआ। घटना की सूचना मिलते ही जैतपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है।


