तालाब में नहाने गई भैंसों को पानी से बाहर निकालने के चक्कर में मामा भांजे की मौत हो गई। भांजा भैंस को बाहर निकाल रहा था इसी दौरान उसका पैर स्लिप हो गया, उसे बचाने मामा गया तो वो भी पानी में डूब गया और डूबने से दोनों की मौत हो गई। मामला भीलवाड़ा के बनेड़ा थाना क्षेत्र के मेघरास गांव का है, आज गांव के नया तालाब में मामा भांजा अपनी भैंसों के साथ नहाने गए थे। भैंस को निकालने के लिए भांजा तनवीर (12) स्लिप होकर तालाब में डूबने लगा और मदद के लिए चिल्लाने लगा । उसकी आवाज सुनकर मामा सलीम खान कायमखानी ( 40) उसे बचाने के लिए तालाब में आगे की ओर गया लेकिन पानी अधिक गहरा होने से दोनों उसमें डूब गए और उनकी मौत हो गई। घटना का पता इधर से गुजर रहे कुछ लोगों को तालाब के बाहर इन दोनों के पड़े हुए कपड़े देखने पर लगा।ग्रामीण तुरंत तालाब में उतरे और इन्हें बाहर निकालने का प्रयास किया क़रीब आधे घंटे की मशक़्क्त के बाद दोनों को बाहर निकाला गया लेकिन तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी। सूचना मिलने पर बनेड़ा थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची।बनेड़ा थाना प्रभारी मूलचंद ने बताया कि आज दोपहर में कस्बे में रहने वाले मामा भांजा अपनी भैंसों को लेकर तालाब की ओर गए थे, इस दौरान भैंसों को बाहर निकालते समय भांजे का पैर तालाब में स्लिप हो गया और वो डूबने लगा उसकी चीख पुकार सुनकर मामा भी उसे बचाने के लिए तालाब में आगे की ओर गया, पानी अधिक गहरा होने से दोनों उसमें डूब गए। दोनों की बॉडी रामीणों की मदद से तालाब से निकलवाई और उन्हें बनेड़ा हॉस्पिटल की मॉर्च्यूरी में भिजवाया। दोनों के पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए ।


