10 करोड़ की जमीन से अतिक्रमण हटाया:6 बीघा जमीन पर बाउंड्रीवॉल कर रखी थी, केडीए की टीम ने 4 जेसीबी से ध्वस्त किया

कोटा विकास प्राधिकरण (केडीए) की टीम ने नांता थाना क्षेत्र से बेशकीमती सरकारी जमीन से अतिक्रमण हटाया है। यहां लोगों ने प्लॉट काटकर बाउंड्रीवॉल कर रखी थी। जिसे केडीए के दस्ते ने जेसीबी की मदद से ध्वस्त किया। केडीए की कार्रवाई के दौरान सुरक्षा के लिहाज से नांता थाना पुलिस के जवान मौके पर मौजूद रहे। केडीए ने 6 बीघा जमीन को अतिक्रमण से मुक्त करवाया है। केडीए तहसीलदार सुरेंद्र शर्मा ने बताया नांता इलाके में पार्श्वनाथ व बुरहानी पार्क के पास स्थित सरकारी जमीन पर लोगों ने कब्जा करके प्लॉट काट रखे थे पक्की बाउंड्री वॉल बना रखी थी। केडीए की टीम ने दोपहर ढाई बजे अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई शुरू की जो देर शाम तक चली। 4 जेसीबी की मदद से 6 बीघा में हो रहे अतिक्रमण को तोड़ा है। इस जमीन पर केडीए की ओर से आवासीय योजना लॉन्च की जाएगी। यहां 200 से 250 आवास बनाए जाएंगे। अतिक्रमण की कार्रवाई के दौरान तहसीलदार हिम्मत सिंह,कानूनगो मुरलीघर पारेता, पटवारी राम निवास, नांता थाना SHO, एईएन राहुल जैन, जेईएन पंकज सहित 50 के करीब जाप्ता मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *