लुधियाना| साहनेवाल रोड पर स्थित एक ढाबे से 2 संदिग्ध ने चोरी की वारदात कर दी। वारदात 10 अप्रैल देर रात को डेहलों रोड स्थित ढाबे पर हुई है। मामले में अमित भाटिया वासी नंदपुर, साहनेवाल ने बताया कि 2 संदिग्ध ने ताला तोड़ कर वारदात को अंजाम दिया है। वारदात का पता अगले दिन की सुबह को चला। जब सीसीटीवी चेक किए तो देखा दोनों आरोपी ढाबे के अंदर से बेटरी, राशन, सिलंडर, 1200 रुपए लेकर गए है। जांच अधिकारी साधु सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर आरोपी सफी मुहम्मद पुत्र गुलाम रसूल वासी गांव टिब्बा और पप्पी वासी मेहरबान को गिरफ्तार किया है।


