लुधियाना| अज्ञात वाहन की चपेट में आने की वजह से एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान सुभाष(45) वासी दशमेश नगर, गिल चौक के रूप मेंहुई है। मामले में थाना डिवीजन नंबर 6 से जांच अधिकारी कुलदीप सिंह ने बताया कि शाम के समय व्यक्ति को अज्ञात वाहन ने टक्कर मारी थी। फिरपुलिस की टीम घायल सुभाष के पास पहुंची तब वे जिंदा ही था, लेकिन अस्पताल पहुंचने तक उसकी मौत हो गई थी।


