45 ग्राम हेरोइन के साथ आरोपी गिरफ्तार किया

लुधियाना| थाना दुगरी की पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक युवक को 45 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान अमित पुरी पुत्र रमेश पुरी निवासी सीआरपीएफ कॉलोनी फेस-1 के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे अदालत में पेश किया। जांच अधिकारी बलदेव सिंह ने बताया कि पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर आरोपी को पंजाब माता नगर के डी-ब्लॉक से दबोचा है। तलाशी के दौरान उसके पास से 45 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। आरोपी पर एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर अदालत में पेश किया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *