तिजारा के सुपर किंग खाद बीज भंडार का लाइसेंस निलंबित:यूरिया वितरण में अनियमितता और दुकान बंद कर भागने पर कार्रवाई

खैरथल कृषि विभाग ने तिजारा स्थित मै. सुपर किंग खाद बीज भंडार का उर्वरक लाइसेंस निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई यूरिया वितरण में अनियमितता बरतने के आरोप में की गई है। कृषि विभाग के संयुक्त निदेशक (कृषि विस्तार), जिला परिषद, खैरथल के विजय सिंह ने फर्म का लाइसेंस 14 दिनों के लिए तत्काल प्रभाव से निलंबित किया है। विक्रेता पर किसानों को यूरिया न बेचने, ब्लैक मार्केटिंग की नीयत से दुकान बंद कर भाग जाने का आरोप है। विभाग को विक्रेता के खिलाफ शिकायतें मिली थीं, जिसके बाद कृषि पर्यवेक्षक को मौके पर भेजा गया। दुकानदार ने कृषि पर्यवेक्षक के निर्देशों का पालन नहीं किया और मनमाने तरीके से यूरिया बेचा। कृषि पर्यवेक्षक की रिपोर्ट में शिकायत सही पाए जाने के बाद यह निलंबन किया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *