तिरंगा यात्रा में छोटे बच्चों को शामिल करने पर आपत्ति

कोडरमा | भाजपा द्वारा निकाली गई तिरंगा यात्रा में निजी स्कूलों के छोटे बच्चों को शामिल करने पर इंडिया गठबंधन के नेताओं ने आपत्ति जताई। इसको लेकर प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा। नेताओं ने कहा कि किसी भी राजनीतिक दल के कार्यक्रम में स्कूल के बच्चों को शामिल करना नियम के खिलाफ है। यह नि:शुल्क और अनिवार्य शिक्षा कानून का उल्लंघन है। नेताओं ने आरोप लगाया कि भाजपा ने अपने राजनीतिक मकसद के लिए कोडरमा के कुछ स्कूल प्रबंधकों के साथ मिलकर बच्चों को घंटों सड़क पर खड़ा रखा। इसे बच्चों पर अत्याचार बताया गया। महा गठबंधन के नेताओं ने कहा कि बच्चों का इस तरह इस्तेमाल गलत है। ऐसे स्कूलों को चिन्हित कर कार्रवाई की मांग की गई। प्रतिनिधिमंडल में कांग्रेस जिला अध्यक्ष भागीरथ पासवान, राजद जिला अध्यक्ष महेंद्र प्रसाद यादव, माकपा जिला सचिव असीम सरकार, झामुमो के पूर्व जिला सचिव श्यामदेव यादव, भाकपा माले के जिला कमेटी सदस्य संदीप कुमार और आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष दामोदर यादव शामिल थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *