रायपुर के तिल्दा नेवरा में 55 वर्षीय महिला चिता निर्मलकार की हत्या कर दी गई है। घटना उस समय हुई जब वह अपने घर पर अकेली थी। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि, आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए सभी जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने आरोपियों की जल्द पहचान और गिरफ्तारी का भरोसा दिलाया है। अभी तक हत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। स्थानीय लोगों में इस घटना से भय का माहौल है। पुलिस क्षेत्र में गश्त बढ़ा दी है।


